Print

ऑपरेशन सिंधु की सफलता: ईरान-इजरायल से 3,180 भारतीय सुरक्षित घर लौटे

ईरान और इजरायल संघर्ष के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ईरान और इजरायल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी कराई जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक और विशेष उड़ान ने ईरान के मशहद से उड़ान भरते हुए नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर 3:00 बजे लैंड किया। 

इस फ्लाइट में 281 भारतीय, 3 श्रीलंकाई और 2 नेपाली नागरिक सवार थे

इस फ्लाइट में 281 भारतीय, 3 श्रीलंकाई और 2 नेपाली नागरिक सवार थे। वतन वापसी पर भारतीय नागरिकों ने सरकार का आभार जताया। इसके साथ ही अब तक ईरान से 2,500 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है। यह जानकारी भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने दी।

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से यह ग्यारहवीं विशेष उड़ान थी, जो मंगलवार दोपहर दिल्ली पहुंची

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से यह ग्यारहवीं विशेष उड़ान थी, जो मंगलवार दोपहर दिल्ली पहुंची। इसके साथ ईरान से लाए गए भारतीय नागरिकों की संख्या 2,500 के पार हो गई है। वहीं, मंगलवार सुबह इजरायल से भी पहली उड़ान दिल्ली पहुंची। अब तक इजरायल से तीन और ईरान से 11 उड़ानें आ चुकी हैं। इन 14 फ्लाइटों के जरिए अब तक कुल 3,180 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा पड़ोसी और मित्र देशों के 6 नागरिकों, जिनमें 2 नेपाल और 4 श्रीलंका के नागरिक शामिल हैं, को भी रेस्क्यू कर भारत लाया गया है। भारत न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि पड़ोसी और मित्र देशों के नागरिकों की भी मदद कर रहा है।

ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 2,576 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया जा चुका है

इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अपडेट: ऑपरेशन सिंधु। राज्यमंत्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने ईरान से निकाले गए 281 भारतीय, 3 श्रीलंकाई और 2 नेपाली नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। वे 24 जून को दोपहर 15 बजे मशहद से विशेष उड़ान से नई दिल्ली पहुंचे। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 2,576 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया जा चुका है।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

14 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...