ऑपरेशन सिंधु ने दिखाया भारत का सामर्थ्य: राजीव प्रताप रूडी

ईरान-इजरायल के मध्य बढ़ रहे तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल वतन वापसी कराने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सिंधु के तहत काफी संख्या में भारतीय वतन वापसी कर चुके हैं। वतन लौटे भारतीयों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। ऑपरेशन सिंधु पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा यह ऑपरेशन भारत की ताकत को दिखाता है। 

भारत के प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं

राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को कहा कि ईरान से जिस तरह से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले यूक्रेन से भी भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी कराई गई थी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसी आपातकालीन स्थितियों में उन्हें सुरक्षित वापस लाना कुछ ऐसा है जो केवल प्रमुख वैश्विक शक्तियां ही कर सकती हैं। मेरा मानना है कि जिस प्रकार से ईरान में फंसे अपने नागरिकों को भारत सरकार और पीएम मोदी की ओर से वतन वापसी कराई जा रही है। यह भारत की ताकत को दिखाता है।

अमेरिका की ओर से ईरान पर हमला किए जाने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है

अमेरिका की ओर से ईरान पर हमला किए जाने पर उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिति काफी भयानक हो रही है। जिस तरह से हमला किया गया है, इससे काफी स्थिति बदल गई है। मैं इस पर टिप्पणी तो नहीं कर सकता हूं। लेकिन, स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

भारत-पाक के बीच सीजफायर की बात करने वाला अमेरिका क्यों ईरान पर हमला कर रहा है

शिवसेना(यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने ईरान-इजरायल के संघर्ष पर कहा कि भारत-पाक के बीच सीजफायर की बात करने वाला अमेरिका क्यों ईरान पर हमला कर रहा है। पीएम मोदी को चाहिए कि वह अमेरिका से कहे कि अगर वह शांति बहाल कराने में मदद नहीं करा सकता है तो हमला क्यों कर रहा है। ईरान-इजरायल के मामले में अमेरिका कह रहा था कि वह शांति बहाल कराएगा। लेकिन, ईरान पर हमला हो जाता है। ईरान इस हमले पर कैसे चुप रहेगा। शांति होनी है तो दोनों ओर से होनी चाहिए। इजरायल हमला करता रहेगा तो शांति कैसे बहाल होगी।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

56 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...