विपक्ष नहीं समझ पाएगा 400 पार का रहस्य : योगी आदित्यनाथ

भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें यूपी में 80 सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिले, वो हमारे चार सौ पार के रहस्य को नहीं समझ पाएंगे। आज पूरे देश की एक ही आवाज है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। सीएम योगी ने बुधवार शाम पार्टी प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में जोरदार रोड शो के दौरान विभिन्न मीडिया चैनलों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

2014 और 2019 का रिकॉर्ड भी इस बार टूटेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से अराजकता की ओर बढ़ चुकी है। पंजाब भारत की सुरक्षा का मुख्य आधार रहा है। पंजाब में अराजकता फैलाने वाली सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है। सीएम योगी ने यह भी भरोसा जताया कि बीजेपी 2014 और 2019 का रिकॉर्ड भी इस बार तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वो करके दिखाया है, हमने अपने संकल्प पत्र में जिन बातों को कहा है, उसे 100 प्रतिशत लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारी प्राथमिकता है। सीएम योगी ने कहा कि इस बार यूपी में 80 बनेगा आधार और अबकी बार 400 पार।

संविधान को इंडी गठबंधन से खतरा

सीएम ने कहा कि विपक्ष चारों खाने चित होकर अपनी हार मान चुका है। अब उसके पास जनता को गुमराह करने का एकमात्र साधन बचा है। कांग्रेस और सपा सहित पूरा इंडी गठबंधन आरक्षण विरोधी है। संविधान को इनसे खतरा है। योगी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण पूरी तरह से असंवैधानिक है। बाबा साहब ने संविधान सभा और उसके बाद भी कई बार धर्म के आधार पर आरक्षण को राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौती बताया था।

बचे हुए माफिया का भी हो जाएगा सफाया

योगी ने बताया कि यूपी लगभग माफिया मुक्त हो चुका है, मगर कहीं कुछ बच गये हैं तो उनका भी सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी माफिया की भूमि नहीं थी,बल्कि यह तो महोत्सवों की भूमि है। ये भूमि ईश्वरीय अवतारों की है, इसलिए यूपी को माफिया मुक्त करना हमारा संकल्प था और हमें प्रसन्नता है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय माफिया तत्वों को पाला गया था, ऐसे में आज ये माफिया का महिमामंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी असलियत जनता जान चुकी है।

इंडी गठबंधन एक बार फिर मुंह की खाएगा

सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडी गठबंधन भानुमति का पिटारा है। ये कभी एक साथ नहीं रह सकते। बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी आमने सामने है। यही हाल पंजाब में भी है जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनता को इनकी हकीकत पता है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन एक बार फिर मुंह की खाएगा।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...