उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में तापमान में भी तेजी

 

देश के कुछ राज्यों में तापमान में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है।

43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान
मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा कि भीषण गर्मी फिर से शुरू हो गई है और मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हीट वेव रहेगी जारी

वहीं पंजाब, हरियाणा अगले हफ्ते तीन-चार दिन रहेगा और बिहार में भी काफी तापमान तेज चल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में इस बार हीट वेव का पैटर्न है जो कि तीन से चार दिन रहेगा। उधर, झारखंड में भीषण गर्मी के कारण केजी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल इस महीने की 15 तारीख तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा और वहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून की क्या है स्थिति
मानसून को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक थोडा प्रोग्रेस हुआ है। विदर्भ महाराष्‍ट्र और गुजरात बारिश की शुरुआत हो गई है, लेकिन हैवी रेनफॉल वैरी हैवी रेनफॉल वार्निंग आज और कल है। इस बीच, केंद्र सरकार के अधिकारियों के एक अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में चक्रवात रेमल के कारण ओलावृष्टि, तूफान और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

24/12/25 | 12:20 pm | Chillai Kalan Winter Kashmir

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर, गुलमर्ग-पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

जम्मू और कश्मीर में बुधवार को श्रीनगर शहर में रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर रहा, जबकि गुलम...

12/09/25 | 3:54 pm | Andhra Pradesh

आईएमडी ने कई राज्यों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान से मानसून वापसी के संकेत

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार को पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान भ...