किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं हमारे सुरक्षाबल : जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बयान बारामूला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरी में सैनिकों से मुलाकात के दौरान दिया। उपराज्यपाल का यह दौरा पाकिस्तान द्वारा जम्मू, सांबा, उधमपुर और श्रीनगर में ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों के बाद किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बारामूला में हमारे वीर सैनिकों के बीच होना गर्व की बात है। इनका एक ही सपना और संकल्प है- दुश्मन और उसकी हमले की क्षमता को नष्ट करना और भारत की संप्रभुता तथा नागरिकों की सुरक्षा करना। जय हिंद की सेना!”

उरी दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए एलजी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें की गईं, लेकिन भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) के साथ मिलकर उरी के लगामा और गिंगल गांवों में पाकिस्तान की तरफ से की गई बेमतलब गोलाबारी से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस गोलाबारी में कई नागरिकों के घरों को नुकसान हुआ है।

एलजी सिन्हा ने कहा, “मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत दी जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि घायल लोगों और मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में इन क्षेत्रों में नए बंकरों का निर्माण किया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।-(IANS)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...