देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

देश के 8 एयरपोर्ट पर आज गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिसकी वजह से हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए और इंडिगो के कर्मचारियों से बहस भी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में 42, मुंबई में 33, दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 सहित कई एयरोपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं।

वहीं, इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के अधिकारियों को तलब किया है। इंडिगो के अधिकारी आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों से मिलेंगे। उड़ानों में रुकावट कम करने के लिए इंडिगो की क्या योजना है? इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जा सके।

आरजीआईए की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में बताया गया, “हमें पता है कि आरजीआईए में कुछ फ्लाइट्स में ऑपरेशनल कारणों से देरी हो रही है और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें एयरलाइंस के साथ मिलकर उनके संचालन में मदद कर रही हैं और यात्रियों को समय पर जानकारी और गाइडेंस दे रही हैं।”

एडवाइजरी में आगे कहा गया, “आरजीआईए में संचालन नॉर्मल है। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।”

बता दें कि बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जैसी जगहों के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी। इससे पहले, मंगलवार को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, अहमदाबाद और गोवा से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसी तरह, अहमदाबाद, कोयंबटूर, रायपुर, उदयपुर, गोवा, कोलकाता और विशाखापत्तनम के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, गोवा, मुंबई और अहमदाबाद जैसी जगहों के लिए नौ फ्लाइट्स भी लेट हुईं। (इनपुट-आईएएनएस)

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

15 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...