पीएम सूर्य घर योजना के तहत 39.7 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित, 48 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने संसद को बताया कि पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजी:एमबीवाई) के तहत 22 जुलाई 2026 तक कुल 39,72,447 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों सहित देश भर में 48,02,717 परिवारों को लाभ हुआ है।

वर्ष 2025-26 के दौरान, कुल 18.71 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं जिनकी कुल सौर ऊर्जा क्षमता 6.7 गीगावाट (जीडब्ल्यू) है। इससे देश भर के 22.71 लाख घरों को लाभ हुआ है जिसमें पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजी:एमबीवाई) के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण घर भी शामिल हैं।

इस योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल काफी कम हो गए हैं। देश भर में बिजली वितरण कंपनियों (डीआईएससीओएम) ने बताया है कि रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के बाद ग्रामीण परिवारों समेत 18.93 लाख से अधिक लाभार्थियों को किसी भी महीने/बिलिंग अवधि के दौरान उनके स्वयं के बिजली के उपयोग के आधार पर शून्य बिजली बिल मिला है।

आवासीय क्षेत्र में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के अतिरिक्त पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजी:एमबीवाई) में शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थाओं सहित सरकारी और वाणिज्यिक भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम संयंत्र लगाने की भी योजना है, लेकिन इन वर्गों के उपभोक्ता को कोई केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) नहीं दी जाती है, क्योंकि केंद्रीय वित्तीय सहायता के बिना भी रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाना उनके लिए वित्तीय रूप से लाभप्रद है।

आपको बता दें, पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजी:एमबीवाई) एक मांग आधारित योजना है, जिसमें देश के सभी आवासीय उपभोक्ता जिनमें ग्रामीण घर भी शामिल हैं, जिनके पास स्थानीय वितरण कंपनी (डीआईएससीओएम) के साथ ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना के राष्ट्रीय पोर्टल ( www.pmsuryaghar.gov.in ) पर आवेदन करना होगा। (इनपुट-पीआईबी)

 

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...