अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था जम्मू से रवाना, दर्शन करने वाले की संख्या 4.65 लाख पार

अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 4.65 लाख को पार कर गई है। यह संख्या पिछले साल प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या से अधिक है। पिछले साल यह संख्या 4.59 लाख थी।

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए जत्था रवाना

वहीं अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 1,477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ है। तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 52 वाहनों के काफिले में मंगलवार सुबह 3:25 बजे जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ।

पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए बढ़ेंगे आगे

1,477 तीर्थयात्रियों के जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, 03 बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 377 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप और 1100 तीर्थ यात्री पहलगाम बेस कैंप के लिए जम्मू से रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

29 जून को औपचारिक रूप से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

इस साल अब तक की यात्रा के दौरान अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 4,66,342 हो गई है, जबकि पिछले साल यह संख्या 4.59 लाख थी। 52 दिवसीय वार्षिक यात्रा 29 जून को औपचारिक रूप से शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार) 

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Uttarakhand

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 19 से 20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्...

1 hour ago | Amar Pal Maurya

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं ने जताया आभार, बोले-पूरी निष्ठा से करेंगे निर्वहन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर रोहन गुप्ता, अमर पाल मौर्य, सांसद कविता...

1 hour ago | Orange alert

उत्तराखंड में देहरादून सहित 4 जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन से अनेक सड़कें अवरुद्ध हो गई...