Padma Award: राष्ट्रपति आज प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार, 26 जनवरी को की गई थी घोषणा

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण प्रदान किए जाएंगे। डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा।
 
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका ऊषा उथुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा समाजसेवी डॉक्टर सीताराम जिंदल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजस मधुसूदन पटेल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को भी पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। 
 
 
क्या है पद्म पुरस्कार
देश में पद्म पुरस्कार सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं जो तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों,गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक कार्यक्रम, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार तथा उद्योग जगत, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि। 
 
 
‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ से अलंकृत किया जाता है और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ देकर सम्मानित किया जाता है। 
 
 
132 पद्म पुरस्कार करेंगी प्रदान 
ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोह का आयोजन करके प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर हर वर्ष मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत किये गए पद्म पुरस्कारों की सूची 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं भी हैं और सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति तथा 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...