Print

पहलगाम हमला : यूएन प्रमुख ने भारत-पाकिस्तान से क्या अपील की? 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे भारत-पाक तनाव के बीच यूएन प्रमुख ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि नई दिल्ली-इस्लामाबाद को आपसी मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं पारस्परिक बातचीत से सुलझाने की जरूरत है।  

यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की

यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि महासचिव ने, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की। प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख का सीधे तौर पर दोनों देशों के साथ फिलहाल कोई संपर्क नहीं हुआ है मगर वह मौजूदा हालात से चिंतित हैं और घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए

हथियारबंद आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। इस हमले से भारत-पाक के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता

महासचिव गुटेरेस ने ध्यान दिलाया कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हालात और नहीं बिगड़ें। प्रवक्ता ने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मुद्दा शांतिपूर्ण, अर्थपूर्ण और पारस्परिक संपर्क और बातचीत से सुलझाया जा सकता है।”

भारत और पाकिस्‍तान की ओर से विशेष संयम बरतने की जरूरत 

यूएन प्रवक्ता से, जब भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा के बारे में एक सवाल पूछा गया तो, उन्होंने अधिकतम संयम बरते जाने का आग्रह दोहराया। उन्होंने सचेत किया कि कोई भी ऐसा कदम उठाए जाने से बचना चाहिए, जिससे हालात और बिगड़ते हों और पहले से ही तनावग्रस्त इलाके में तनाव और अधिक बढ़े।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...