पहलगाम आतंकी हमला : रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई सम्पन्न , सभी दलों ने दिखाई एकजुटता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशवासियों में गुस्सा है। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सभी राजनीतिक दलों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बैठक की शुरुआत 2 मिनट के मौन के साथ हुई। बैठक में शामिल सभी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का वे समर्थन करते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि यह बैठक बहुत सकारात्मक रही और सभी दलों ने आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

सरकार ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस दुखद घटना पर सरकार के साथ है और जो भी कदम सरकार उठाएगी, विपक्ष उसका समर्थन करेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे सपा नेता रामगोपाल यादव ने मीडिया से अपील की कि वह ऐसा कुछ न दिखाए जिससे देश में बंटवारे का संदेश जाए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान कई सालों से आतंकवाद को समर्थन देता रहा है, जो यूएन के नियमों का उल्लंघन है। करीब दो घंटे चली इस बैठक में सभी दलों ने कहा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के साथ खड़े हैं। सरकार ने बताया कि हमले के अगले ही दिन पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं।-(IANS)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:01 am

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल (पी82...

09/10/26 | 5:37 pm | CDS General Anil Chauhan Karwar Naval Base

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

भारतीय नौसेना के कारवार अड्डे को और बड़े नौसैनिक केंद्र के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आग...