Print

गुरुनानक जयंती पर पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए 3 हजार वीजा

पाकिस्तान ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 3 हजार भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है। गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती 15 नवंबर को है। नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार 14-23 नवंबर 2024 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले बाबा गुरु नानक देव जी के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 3 हजार से अधिक वीजा जारी किए हैं।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभारी राजयनिक साद अहमद वाराइच ने हार्दिक बधाई दी और तीर्थयात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान-भारत के बीच बने प्रोटोकॉल के तहत 1974 से पाकिस्तान धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा पर वीजा जारी करता है। यात्रा के दौरान पाकिस्तान में तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन करते हैं।

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...