Print

भूकंप के झटके से कांपा पाकिस्तान, आनन-फानन में घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्तान में रविवार को भूकंप महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप तड़के करीब 3:54 बजे महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (एनसीएस) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.25 डिग्री नॉर्थ, देशांतर 69.82 डिग्री ईस्ट पर था। भूकंप जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर आया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग खुले स्थानों की तरफ भागे। इस भूकंप में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले, 12 मई को पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, 10 मई की सुबह 4.7 और 4.0 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे

इससे पहले, 12 मई को पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। 10 मई की सुबह 4.7 और 4.0 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 5 मई को यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

भूकंपीय रूप से पाकिस्तान दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है

भूकंपीय रूप से पाकिस्तान दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। यह देश ‘यूरेशियन प्लेट’ और ‘भारतीय प्लेट’ के बीच स्थित है। बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (एफएटीए), गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा ‘यूरेशियन प्लेट’ पर स्थित हैं। वहीं, पंजाब, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और सिंध ‘भारतीय प्लेट’ पर हैं।

धरती मुख्य रूप से चार परतों से बनी है, ये चार परतें हैं आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मैंटल और क्रस्ट

धरती मुख्य रूप से चार परतों से बनी है। ये चार परतें हैं आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मैंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैंटल मिलकर ‘लिथोस्फेयर’ (स्थलमंडल) बनाते हैं। यह लगभग 50 किलोमीटर मोटी परत ‘टेक्टोनिक प्लेट्स’ नामक कई खंडों में विभाजित है। ये प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं, और जब यह कंपन तीव्र हो जाता है, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...