Print

ओलंपियाड के जश्न में जगमगा उठा पेरिस, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने किया उद्घाटन

फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर 33वें ओलंपियाड के जश्न में रात को जगमगा उठा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुख्य स्टेडियम के बाहर पहली बार आयोजित उद्घाटन समारोह के आखिर में आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक के शुरुआत की की घोषणा की। मैक्रॉन ने पेरिस में आखिरी बार ओलंपिक की मेजबानी के ठीक 100 साल बाद खेलों की शुरुआत करते हुए कहा, “मैं आधुनिक युग के 33वें ओलंपियाड का जश्न मनाते हुए पेरिस में खेलों के उद्घाटन की घोषणा करता हूं।”

सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ ओलंपिक 2024

इसी के साथ सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलंपिक का आगाज हुआ। लेडी गागा की प्रस्तुति ने उद्घाटन समारोह में चार चांद लगा दिए। 205 देशों के खिलाड़ियों ने सीन नदी पर नाव परेड में हिस्सा लिया। सबसे पहले ग्रीस का दल आया और फिर अन्य देशों के खिलाड़ियों ने बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन किया। सबसे पहले बच्चे ओलंपिक मशाल लेकर आए। इसके बाद बोट परेड शुरू हुई।

फ्रांसीसी एथलीट मैरी-जोस पेरेक और टेडी रेनर अंतिम मशाल वाहक रहे। कनाडाई गायक सेलीन डायोन ने एफिल टॉवर से एडिथ पियाफ के हाइमन ए लामोर की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए लगभग 300000 लोग नदी के किनारे खड़े होकर शहर के प्रतिष्ठित स्थलों पांच ओलंपिक रिंगों वाले एफिल टॉवर, लौवर और नोट्रे-डेम कैथेड्रल के माध्यम से प्रतियोगियों को ले जाने वाले आर्मडा पर जयकार करते नजर आए।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...