06/08/24 | 6:23 pm

Print

पेरिस ओलंपिक : सेमीफाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की खिलाड़ी को हराया

स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की उकसाना लिवाच को 7-5 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 10:25 पर खेला जाएगा।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश ने पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त ले ली। दूसरे पीरियड में लिवाच ने वापसी की लेकिन विनेश ने उनकी चुनौती को रोक दिया। यूक्रेनी पहलवान को पछाड़ कर विनेश ने 7-5 से जीत दर्ज कर ली।

इससे पहले राउंड ऑफ 16 में भारतीय स्टार ने 2020 टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

20/09/26 | 9:38 am | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...