पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेल में भारत की झोली में एक और मेडल आया है। योगेश कथुनिया ने सोमवार को स्टेड डी फ्रांस में आयोजित पेरिस 2024 पैरालंपिक के पैरा-एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीता। यह भारत का पैरालंपिक में आठवां पदक है।

योगेश 42.22 मीटर का सर्वश्रेष्ठ किया थ्रो

27 वर्षीय योगेश ने इस स्पर्धा में 42.22 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ब्राजील के क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस ने 46.86 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। ग्रीस के कोंस्टेंटिनोस त्ज़ुनिस ने 41.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। स्लोवाकिया के डुसन लैक्जको 41.20 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। सर्बिया के नेबोजसा ड्यूरिक ने क्वालीफ़ाई करने के बावजूद फाइनल में भाग नहीं लिया।

41 मीटर,  40 के रेंज में दो थ्रो हुए और फिर 39.68 मीटर का अंतिम थ्रो

योगेश ने अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए थ्रो की शुरुआत की। उनके 42.22 मीटर थ्रो ने उन्हें ब्राजील के क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस के पीछे दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।  योगेश को ब्राजील खिलाड़ी को पछाड़ने के लिए लंबी दूरी तक थ्रो करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि 27 वर्षीय खिलाड़ी की दूरी प्रत्येक थ्रो के साथ कम होती गई। 41 मीटर के दो थ्रो के बाद 40 के रेंज में दो थ्रो हुए और फिर 39.68 मीटर का अंतिम थ्रो हुआ। त्ज़ूनिस क्रम में अंतिम स्थान पर रहे, लेकिन अपने पांचवें प्रयास में 41.32 का सर्वश्रेष्ठ थ्रो ही कर पाए, जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Australian Open 2025

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच, मुसेटी और शेल्टन की आसान जीत, सीधे सेटों में तीसरे दौर में एंट्री

पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच, लोरेंजो मुसेटी और बेन शेल्टन सभी ने सीज़न के पहले ग्रैंड स्लै...

16 hours ago | Golf Tournament India

अहमदाबाद में रिद्धिमा दिलावरी की शानदार शुरुआत, पहले राउंड के बाद एक शॉट से आगे: डब्ल्यूपीजीटी

विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) 2026 के पहले चरण में एक सप्ताह पहले उपविजेता रहीं रिद्धिमा द...