Print

पेरिस पैरालिंपिक : होकाटो होटोजे सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट एफ57 में कांस्य जीता, भारत को मिला 27वां पदक

होकाटो होटोजे सेमा ने शुक्रवार देर रात को स्टेड डी फ्रांस में पेरिस 2024 पैरालिंपिक की पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 40 वर्षीय एथलीट ने अपने चौथे प्रयास में 14.65 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए चल रहे पैरालंपिक खेलों में 27वां पदक पक्का किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा “हमारे देश के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि होकाटो होटोझे सेमा ने पुरुषों के शॉटपुट F57 में कांस्य पदक जीता है। उनकी अविश्वसनीय ताकत और दृढ़ संकल्प असाधारण हैं। उन्हें बधाई। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

नागालैंड के एथलीट ने 14.40 के अपने तीसरे थ्रो के साथ स्टैंडिंग में तीसरा स्थान हासिल किया और चौथे प्रयास में और सुधार किया। दूसरे भारतीय एथलीट सोमन राणा 14.07 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहे। अपने प्रयासों के सेट को पूरा करते समय वे स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर थे, लेकिन फिनलैंड के तीजो कूपिका और होटोजे के बेहतर प्रयासों के बाद वे रैंकिंग में नीचे आ गए।

होटोजे के थ्रो के सेट को पूरा करने के बाद उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के पाब्लो डेमियन जिमेनेज और फ्रांस के विटोलियो कावाकावा थे, लेकिन दोनों एथलीट केवल 12.99 का सर्वश्रेष्ठ प्रयास ही कर पाए।

RELATED ARTICLES

5 hours ago

FIH Hockey World Cup: पाक को हराने पर गृह मंत्री ने भारतीय टीम को दी बधाई, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा’

एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर अगले दौ...

19/08/26 | 3:51 pm | Grand Chess Tour 2026

आर. प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में पक्की की जगह

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।...