संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद द्वारा एक विधेयक के पारित होने की सराहना की और कहा कि यह हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है।

पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी एक वीडियो पोस्ट जारी की हैं। वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने देश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि अब पेपर माफिया और पेपर लीक करने वाली गैंग को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा-टास्क फोर्स का गठन किया गया है और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था बनाई जा रही है

उन्होंने कहा, “विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था बनाई जा रही है। राज्यों के सुझावों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य के लिए भी इस कारण संकट पैदा हो रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा- देशभर में शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अब देशभर में शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है। इसमें केंद्र और सभी राज्य सरकारों की भूमिका अहम है।” पीएम मोदी ने तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल जरूरी है।

कठोर कानून, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया गया है

सरकार के कदमों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में इस संबंध में एक सख्त बिल (एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026) लाया गया था। उन्होंने कहा, “जैसा मैंने आपसे वादा किया था, दो दिन संसद के दोनों सदनों में माननीय सांसदों ने विस्तारपूर्वक इस पर चर्चा की है, और इस कठोर कानून, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है।”

पीएम मोदी ने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में साथ देने की अपील की

पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल के पास होने के साथ ही विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हुआ है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि काम यहीं नहीं रुकेगा। आगे भी परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में साथ देने की अपील की।

उन्होंने कहा, “हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। इस विश्वास के साथ हम ‘विकसित भारत’ के सपने को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...