Print

आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

आर्मेनिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एलेन सिमोनियन के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत और आर्मेनिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों तथा लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर आधारित बहुमुखी समकालीन संबंधों को याद किया।

ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में आर्मेनिया की भागीदारी सराहनीय

राष्ट्रपति ने वैश्विक बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग पर भी ध्यान दिया तथा आर्मेनिया की अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता और तीनों वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलनों में उसकी भागीदारी की सराहना की।

दोनों देशों के बीच वित्तीय संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता

राष्ट्रपति ने विभिन्न विकास साझेदारी कार्यक्रमों के माध्यम से आर्मेनिया में क्षमता निर्माण और कौशल विकास में योगदान जारी रखने की भारत की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच भौतिक और वित्तीय संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

संसदीय वार्ता कानूनों की समझ बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण

राष्ट्रपति ने कहा कि नियमित संसदीय वार्ता एक दूसरे की शासन प्रणालियों और कानूनों की समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आर्मेनियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...