बीते कुछ वर्षों में भारत में वर्कफोर्स को लेकर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने हाल ही में दी। उन्होंने बताया कि देश के वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी में पिछले छह वर्षों में तेजी आई है।  

जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) और श्रम शक्ति भागीदारी दर 

महिला रोजगार पर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने उच्च सदन को बताया कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) और श्रम शक्ति भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि देखी गई है। 2017-18 में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 22 प्रतिशत और श्रम शक्ति भागीदारी दर 23.3 प्रतिशत थी, जो कि 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 40.3 प्रतिशत और 41.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कई पहल

केंद्रीय मंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा, “रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के साथ रोजगार की क्षमता में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कई पहल शुरू की हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने महिला श्रमिकों के लिए समान अवसर और अनुकूल कार्य वातावरण के लिए श्रम कानूनों में अनेक प्रावधान शामिल किए हैं। इनमें मातृत्व अवकाश, लचीले कार्य घंटे, समान वेतन आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा, केंद्र सरकार महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर और समग्र श्रम शक्ति भागीदारी दर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को पेश कर रही है। 

 महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में भी उद्योग के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल स्थापित करने और कार्यबल में महिलाओं को भागीदारी बढ़ाने के लिए क्रेच को लेकर घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि महिला श्रमिकों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों और क्षेत्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के नेटवर्क के जरिए महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे रही है। 

इसके अलावा सरकार ने बजट 2024-25 में 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा की थी। बजट में अन्य नीतिगत हस्तक्षेपों के अलावा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी के लिए उद्योग के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और क्रेच स्थापित करने की भी घोषणा की गई थी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...