देश में जून महीने में तीन फीसदी बढ़ी यात्री वाहनों की थोक बिक्री

देश में यात्री वा‍हनों (पीवी) की थोक बिक्री जून महीने में सालाना आधार पर तीन फीसदी बढ़कर 3,37,757 इकाई पर पहुंच गई है। पिछले साल जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,27,788 इकाई रही थी। 

जून 2024 में हुई 3,37,757 वा‍हनों की बिक्री

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जून महीने में यात्री वा‍हनों की थोक बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 3,37,757 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल जून 2023 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,27,788 इकाई रही थी। 

जून महीने में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21 फीसदी बढ़ी

आंकड़ों के मुताबिक जून महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 16,14,154 इकाई रही है, जबकि जून 2023 में यह 13,30,826 इकाई रही थी। सियाम के मुताबिक तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले इस साल जून में 12 फीसदी बढ़कर 59,544 इकाई हो गई, जबकि जून 2023 में यह 53,025 इकाई रही थी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) एक गैर-लाभकारी शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है। ये देश में सभी प्रमुख वाहन और वाहन इंजन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करता है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

43 mins ago

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से...

2 hours ago

उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणनीतिक सड़कें, 1,085 किमी लंबी सड़कों से जुड़े 136 दूरस्थ इलाके

राज्यसभा में बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि देश की उत्तरी सीमाओं के गांवों को जोड़ने के लिए रणन...