डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में गाजा के पुनर्वास के लिए शांति समिति की बैठक आज, 20 सदस्य देश करेंगे चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में गुरुवार को युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्वास के लिए गठित शांति समिति की बैठक होगी। 

5 अरब डॉलर तक का योगदान देने की उम्मीद

वाशिंगटन स्थित यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में होने वाली गाजा शांति समिति की बैठक में पाकिस्तान सहित मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, कतर, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित 20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समिति के सदस्य देशों द्वारा गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर तक का योगदान देने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा बैठक के दौरान की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति को अनिश्चितकाल के लिए अध्यक्ष बने रहने की मंजूरी

उल्लेखनीय है कि इजराइल-हमास युद्धविराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में दावोस में शांति बोर्ड का गठन किया था। शुरुआत में इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य गाजा में युद्ध के बाद की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए बनाया गया था लेकिन जल्द ही इसका दायरा बढ़ाते हुए इसमें वैश्विक शांति का उद्देश्य शामिल किया गया। खास बात यह है कि इस बोर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति को अनिश्चितकाल के लिए अध्यक्ष बने रहने की मंजूरी दी गई है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...

6 hours ago | India Luxembourg Partnership

बदलते वैश्विक परिदृश्य में लक्जमबर्ग के साथ भारत की साझेदारी अहम: एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेविय...