Print

बिहार के लोग दुनिया भर में आगे हैं, लेकिन यहां पिछड़े हैं: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में एक बार फिर उतरे। इस दौरान उन्होंने बिहार के बेगूसराय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। ‎ ‎ 

राहुल गांधी ने कहा कि दुबई जैसा शहर बिहार के लोगों ने बनाया है, लेकिन वे यहां रहकर कुछ नहीं कर पाते

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग दुनिया भर में आगे हैं लेकिन यहां पिछड़े हुए हैं। यहां की सरकार नहीं चाहती है कि बिहार के लोग आगे बढ़ें। वे यहां के लोगों की मदद नहीं करते। वे चाहते हैं कि यहां के लोग मजदूरी करते रहें। उन्होंने कहा कि दुबई जैसा शहर बिहार के लोगों ने बनाया है, लेकिन वे यहां कुछ नहीं कर पाते। ‎ ‎

महागठबंधन की सरकार आएगी तो यहां बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था की जाएगी

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आएगी तो यहां बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था की जाएगी। हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलेंगे जहां दुनिया के लोग पढ़ने आएंगे। यहां के लोग दुनिया में मेहनत कर उसे बनाते हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए आगे कहा कि यहां जो महागठबंधन की सरकार बनने वाली है वह हर धर्म, हर जाति की सरकार होगी। इसमें हर वर्ग के लिए जगह होगी और सभी का सम्मान होगा। 

हमारी प्राथमिकता छोटे व्यापारी होंगे

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमने अति पिछड़ा वर्ग के लिए एक ‘स्पेशल मेनिफेस्टो’ बनाया है, जिसे हम लागू करेंगे। हम सबको लेकर आगे बढ़ेंगे। किसी को यह सरकार पीछे नहीं छोड़ेगी। हमारी प्राथमिकता छोटे व्यापारी होंगे। ‎ 

गलत जीएसटी लागू करने और नोटबंदी करने को लेकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इससे छोटा व्यापार बंद हो गया

उन्होंने केंद्र सरकार पर गलत जीएसटी लागू करने और नोटबंदी करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इससे छोटा व्यापार बंद हो गया। हमारी सोच है कि यहां छोटे-छोटे व्यापार शुरू हों और लोगों को रोजगार मिल सके। ‎ ‎

बिहार में चुनाव आयोग ने महागठबंधन के वोटरों को काटकर बाहर निकाला 

उन्होंने महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि बिहार में चुनाव आयोग ने महागठबंधन के वोटरों को काटकर बाहर निकाला है। उन्होंने लोगों से वोट चोरी रोकने की भी अपील करते हुए कहा कि ये लोग बिहार में भी वोट चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। ‎ ‎

चुनाव में कोई जीते, कोई हारे, लेकिन वे बिहार के लोगों की मदद के लिए यहां आते रहेंगे

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव आते हैं और जाते हैं। इस चुनाव में कोई जीते, कोई हारे, लेकिन वे बिहार के लोगों की मदद के लिए आते रहेंगे। यहां के लोग जब भी आवाज देंगे, वे उनके बीच आ जाएंगे। ‎‎(इनपुट-आईएएनएस) ‎

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...