लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान दोपहर 3 बजे तक कुल 47.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 62.72 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में 45.33 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 44.90 प्रतिशत, झारखंड में 53.90 प्रतिशत, लद्दाख में 61.26 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 38.77 प्रतिशत, ओडिशा में 48.95 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 47.55 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 62.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

कहां कितनी सीटों पर हो रहा मतदान ?

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल हैं। 

चुनाव आयोग के अनुसार, आज ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है। आयोग ने आंकड़े जारी करत हुए बताया कि अपराह्न 3 बजे तक ओडिशा में कुल 48.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कब आएंगे चुनाव के नतीजे ? 

गौरतलब हो, आम चुनाव में अब तक सभी मतदान केंद्रों पर लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चार चरणों में लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं। शेष तीन चरणों का मतदान पहली जून तक चलेगा। चार जून को मतगणना होगी। आम चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...