पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

पेट्रोलीयम उत्पादों की कीमतों में आज सोमवार को एक बार फिर उछाल आया है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह दो हफ्ते से भी कम समय में चौथी बार हुई बढ़ोतरी है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए हैं। शनिवार को भी इनकी कीमतों में 87 से 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें (पेट्रोल/प्रति लीटर):

– कोलकाता: ₹113.51
– मुंबई: ₹111.21
– जयपुर: ₹113.40
– पटना: ₹113.50
– बेंगलुरु: ₹110.60
– भुवनेश्वर: ₹108.80
– नोएडा/लखनऊ: ₹101.90

डीजल की कीमत कोलकाता में ₹99.82 और मुंबई में ₹97.83 प्रति लीटर पहुंच गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों को भी प्रभावित कर रही हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

53 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...