अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इस बीच ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.15 डॉलर यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 79.53 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.26 डॉलर यानी 0.34 फीसदी लुढ़ककर 76.39 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Affordable and Clean Energy

विश्व मानक दिवस : गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे से बेहतर भविष्य की राह

गुणवत्ता कभी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि स्पष्ट सोच, ईमानदारी और अनुशासन से आकार लेती है। इ...

13/10/26 | 10:43 am | canada

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बताया कि कनाडा तीन दशकों में भारत के लि...