कच्चे तेल के दाम 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 84 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।  

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल के दाम में आया उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.34 फीसदी की उछाल के साथ 83.24 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.31 डॉलर यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 78.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | English Channel Russian oil tanker seized

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के ब...

1 hour ago | Blood Donation Benefits

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्त की हर बूंद में मानवता का स्पंदन और जीवनदान का संदेश

“जब किसी अनजान व्यक्ति की धमनियों में आपका रक्त प्रवाहित होकर उसे नया जीवन देता है, तब मानवता अप...