Print

पीयूष गोयल और यूके के ट्रेड मिनिस्टर की बैठक में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हुई गहन चर्चा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यहां ब्रिटेन के व्यापार मंत्री पीटर काइल से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ना और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है। 

काइल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की दो दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर आए व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भारत आए हैं

काइल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की दो दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर आए व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भारत आए हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार, “यह बैठक भारत-ब्रिटेन सीईटीए को क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें दोनों मंत्री इसके कार्यान्वयन और कार्यान्वयन की निगरानी के लिए संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (जेईटीसीओ) को पुनर्गठित करने पर सहमत हुए।”

मंत्री ने बताया कि चर्चा भारत-यूके व्यापार समझौते के कार्यान्वयन में तेजी और जेईटीसीओ के माध्यम से इसके लाभों पर केंद्रित थी

एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने कहा कि काइल से मिलकर उन्हें खुशी हुई और उन्होंने भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मंत्री ने कहा, “हमारी चर्चा हमारे ऐतिहासिक व्यापार समझौते के कार्यान्वयन में तेजी लाने और भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (जेईटीसीओ) के माध्यम से इसके लाभों को प्राप्त करने पर केंद्रित थी। हम महत्वाकांक्षा को उपलब्धि में बदलने, विकास को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और दोनों पक्षों के बीच संबंधों को गहरा करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”

गोयल ने भारत-ब्रिटेन साझेदारी की आधारशिला, उन्नत विनिर्माण पर एक प्रभावशाली सत्र की सह-अध्यक्षता भी की

गोयल ने भारत-ब्रिटेन साझेदारी की आधारशिला, उन्नत विनिर्माण पर एक प्रभावशाली सत्र की सह-अध्यक्षता भी की। गोयल ने कहा, “एआई से लेकर एयरोस्पेस तक, ऑटोमोटिव से लेकर सेमीकंडक्टर तक, हम भारत-यूके एफटीए को अमल में ला रहे हैं।” उन्होंने भारत की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए एली लिली द्वारा किए गए 1 अरब डॉलर के निवेश का भी स्वागत किया।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...