केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में प्रमुख कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस दौरान पीयूष गोयल ने प्रमुख कारोबारियों और निवेशकों के साथ भारत में निवेश, विनिर्माण और व्यापार के अवसरों के बारे में बातचीत की। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में स्थापित करना, निवेश को बढ़ावा और भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था। पीयूष गोयल ने 30 सितंबर को अमेरिका की अपनी चार दिवसीय यात्रा शुरू की। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत मौजूदा और संभावित अमेरिकी निवेशकों के साथ चर्चा की और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 3 सितंबर को अपनी अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन ब्लैकरॉक के मुख्य परिचालन अधिकारी रॉबर्ट गोल्डस्टीन, सिस्टम टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष और सीईओ अनूप पोपट, टिलमैन होल्डिंग्स के सीईओ संजीव आहूजा, सी4वी के सीईओ शैलेश उप्रेती और जेनस हेंडरसन इन्वेस्टर्स के सीईओ अली डिबडज सहित प्रमुख निवेशकों से मुलाकात की।

इन बैठकों के दौरान गोयल ने भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सहयोग के अवसरों के बारे में चर्चा की तथा निवेशकों को भारत में अपने वाणिज्यिक और व्यापारिक पदचिह्न बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया, साथ ही कारोबार करने में आसानी को और बढ़ाने के लिए प्रमुख व्यापार विशेषज्ञों से सुझाव और विचार भी प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री गोयल ने मीडिया जगत में बहुत बड़ा प्रभाव और सकारात्मक योगदान दे रहे भारतीय मूल के युवा उद्यमी देव प्रगद, सीईओ न्यूज़वीक से भी बातचीत की। आपको बता दें कि यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के सदस्यों के साथ दोपहर भोज के दौरान बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान पीयूष गोयल ने कारोबार करने में आसानी, बुनियादी ढांचे के विकास, आईपीआर सुधारों और उचित प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 30 सितंबर को अमेरिका की अपनी चार दिवसीय यात्रा शुरू की थी। उन्होंने ने यात्रा के पहले दिन, न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय मूल के युवा सीईओ और उद्यमियों के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। बातचीत सत्र में इन युवा उद्यमियों को भारत के व्यापार परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त करने और सुधारों के लिए सुझाव देने का मौका मिला।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गोयल ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी सुधारों पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...