पीयूष गोयल ने लॉन्च किया TIA Portal, वैश्विक ट्रेड डेटा अब छोटे व्यापारियों के भी पहुंच में

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को Trade Intelligence & Analytics (TIA) Portal लॉन्च किया। यह पोर्टल अब देश के exporters, importers, startups और MSMEs को वह डेटा उपलब्ध कराएगा, जो अब तक केवल बड़े व्यापारिक संस्थानों की पहुंच में होता था।

गोयल ने कहा कि भारत के छोटे उद्यमियों को अब वैश्विक व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिलेगी, जिससे वे Free Trade Agreements (FTAs) का बेहतर लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वैश्विक सर्विस सेक्टर में भारी संभावनाएं हैं और TIA Portal इन अवसरों को देश के कारोबारियों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Data-driven trade decisions अब  होंगे  आसान

वाणिज्य मंत्रालय ने मार्च 2024 में इस पोर्टल के विकास की शुरुआत की थी, ताकि evidence-based policymaking, सेक्टोरल इंटरवेंशन और मजबूत व्यापार विश्लेषण संभव हो सके।

TIA Portal एक वन-स्टॉप एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें भारत, वैश्विक और द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े कई डेटाबेस शामिल हैं। यह व्यापार और मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतकों के विश्लेषण के लिए व्यापक टूल्स उपलब्ध कराता है।

मुख्य  फीचर्स

Trade Watch Tower: देशों और कमोडिटीज़ का विस्तृत विश्लेषण, मार्केट डाइवर्सिफिकेशन के अवसर पहचानने की सुविधा

Automated data collation: API आधारित डेटा एक्सट्रैक्शन

Automated reports: 300+ पन्नों की मासिक ट्रेड रिपोर्ट और 30+ पन्नों की सर्ज रिपोर्ट

Champion Products identification: वैश्विक मांग और भारत की सप्लाई क्षमता का मिलान

PLI items dashboards: पॉलिसी प्रभाव का मूल्यांकन

Critical Minerals Dashboard: 30 से अधिक महत्वपूर्ण खनिजों का व्यापार डेटा

Surge Monitoring Tools: FTA और non-FTA देशों के साथ आयात-निर्यात में अचानक हो रहे बदलावों का विश्लेषण

गोयल ने कहा कि यह पोर्टल कम लागत वाला, ओपन-सोर्स और स्केलेबल प्लेटफ़ॉर्म है, जो लंबे समय तक व्यापार विश्लेषण को सक्षम बनाएगा।

नई  सुविधाएँ  जल्द

Tariff Analysis Dashboard और Target Monitoring Dashboard भी विकसित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए टैरिफ से जुड़ी जानकारी और सेक्टर-वाइज प्रदर्शन पर नज़र रखना आसान होगा।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

6 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

7 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...