Print

दक्षिण कोरियाई एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 85 यात्रियों की मौत

दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक यह विमान जेजू एयर का बोइंग 737-800 था।

यह विमान 175 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर सहित 181 लोगों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा था। इस दौरान विमान रनवे से फिसल कर दीवार से टकरा गया जिसके बाद उसमें आग लग गई। एयरपोर्ट पर तैनात फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल हरकत में आई और आग पर काबू पा लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं स्थानीय टीवी स्टेशनों ने आग की लपटों से घिरे विमान से धुएं का गुबार निकलते हुए फुटेज प्रसारित किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कजाकिस्तान में एक विमान हादसा हुआ जिसमें सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...