प्रतिक्रिया | Saturday, July 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

04/12/23 | 9:00 am

printer

PM मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर, नौसेना दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का दौरा करेंगे। इस दौरान वे नौसेना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। केवल इतना ही नहीं, पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। 

सिंधुदुर्ग किले में मनाया जाएगा नौसेना दिवस 

उल्लेखनीय है कि आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव सन् 1664 में मराठा राजा शिवाजी महाराज ने सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका के पास अरब सागर में एक द्वीप पर रखी थी।

ये रहा कार्यक्रम का ब्यौरा  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का ब्यौरा साझा किया है। वो शाम 4:15 बजे सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 समारोह में हिस्सा लेंगे।

आगंतुकों: 32104228
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025