भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल करने के बाद काशी की जनता का जताया आभार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद काशी की जनता का आभार जताया। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी किया।

पीएम मोदी ने नामांकन की तस्वीरें एक्स पर की साझा

उन्होंने नामांकन की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस ऐतिहासिक सीट के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात है। जनता के आशीर्वाद से पिछले दशक में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। आने वाले समय में काम की यह गति और भी तेज होगी।

काशी के लोगों के लिए लिखा- ‘मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार’

आगे जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा, काशी के मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार। वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ।

https://x.com/narendramodi/status/1790300480884592816

आने वाले वर्षों में भारत की प्रगति के लिए मिलकर करेंगे काम

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि आज काशी में हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों की उपस्थिति से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम आने वाले वर्षों में भारत की प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...