मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा- ’56 साल का नौजवान नहीं, 28 साल का युवा देश को आगे बढ़ा रहा’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले देश की हालिया उपलब्धियों पर गर्व जताया और युवाओं की क्षमता को सराहा। संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है।”

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों तो बहुत फायदेमंद होते हैं 

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि “मानसून हो या मानसून सत्र, दोनों सक्रिय हैं तो बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे, और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो।”

युवाओं की उम्र 28 साल, उपलब्धियां अनगिनत

प्रधानमंत्री ने पिछले एक महीने में देश की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में स्काईरूट एयरोस्पेस के स्टार्टअप ने अंतरिक्ष में बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि इस स्टार्टअप में काम करने वाले युवाओं की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। पीएम मोदी ने कहा, “मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि देश के 28 साल के औसत उम्र के नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है।” उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे क्षण भारत को आत्मविश्वास से भर देते हैं और विश्व में भारत का प्रोफाइल मजबूत बनाते हैं।

हालिया उपलब्धियों का सिलसिला

पीएम मोदी ने हाल के दिनों में हुई अन्य बड़ी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया:

– राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी का राष्ट्र को समर्पण
– तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट
– ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली भारत की सबसे ताकतवर और सबसे लंबी ट्रेन

उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेसवे पर चलने वाला देश अब युवाओं को बड़े साहस करने की क्षमता दे रहा है। 7.7% ग्रोथ पर जोरप्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया युद्ध और अस्थिरता से चिंतित है। उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया के संकट के बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश बना हुआ है। यह भारत के सामर्थ्य का परिचायक है।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

53 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...