वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मुलाकात, गंगा आरती का लिया आध्यात्मिक अनुभव

नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने वाराणसी में गंगा आरती का दर्शन किया, जिसे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने “पवित्र गंगा के साथ पवित्र जुड़ाव का अनुभव” बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार सदियों पहले मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-धारा में समाहित हो गए। उन्होंने कहा कि काशी में मां गंगा के अविरल प्रवाह की तरह भारतीय संस्कृति का सतत प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है। पीएम मोदी ने इसे आत्मिक मिलन बताया और कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।

प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की यह भारत यात्रा 8 दिनों की है, जो 9 से 16 सितंबर तक चलेगी। वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय बातचीत और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की। दोनों ने बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा की और साझा इतिहास, संस्कृति और लोगों के बीच गहरे रिश्तों पर आधारित भारत-मॉरीशस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...