Print

पीएम मोदी और अमेरिकी एनएसए माइक वाल्ट्ज ने इन मुद्दों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों को गहरा करने और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर “विचारों का सार्थक आदान-प्रदान” किया।

पीएम मोदी ने कहा कि वाल्ट्ज हमेशा से भारत के अच्छे दोस्त रहे हैं। पीएम मोदी ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा को भारत और अमेरिका के बीच संबंधों के “महत्वपूर्ण पहलू” बताया और कहा कि वाल्ट्ज के साथ उनकी चर्चा इन मुद्दों पर हुई।

एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, “एनएसए माइक वाल्ट्ज के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। वह हमेशा से भारत के बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं और हमने इन मुद्दों पर शानदार चर्चा की। एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है।”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वाल्ट्ज और पीएम मोदी के बीच बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुएएक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाशिंगटन डी.सी. में ब्लेयर हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से मुलाकात की। उन्होंने भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान किया।” 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है। पीएम मोदी फ्रांस की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद अमेरिका पहुंचे, जहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर वाणिज्य, ऊर्जा और सांस्कृतिक संबंधों तक के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। पीएम मोदी ने एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की, जो विश्व नेताओं और वैश्विक तकनीकी सीईओ की एक सभा थी। 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...