पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ। त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पूरे मंत्रिमंडल और सांसदों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, उनके स्वागत हेतु 38 मंत्री और 4 सांसद विशेष रूप से एयरपोर्ट पर मौजूद थे। यह उनकी बतौर प्रधानमंत्री पहली यात्रा है और 1999 के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री स्तर की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री बिसेसर ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर उनके और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया। प्रधानमंत्री मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में आगमन पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री के त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की भी उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...