जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह विशेष राजकीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

https://x.com/narendramodi/status/2074088889166536851?s=20

विशेष राजकीय स्वागत

पीएम मोदी के विमान को हवाई क्षेत्र में एस्कॉर्ट किया जाना पहली बार नहीं है। कई बार मेजबान देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान उनके विमान को एस्कॉर्ट करते हैं। बताना चाहेंगे इससे पहले मई 2026 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान यूएई वायुसेना के F-16 लड़ाकू जेट्स और स्वीडन दौरे पर ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने भी उनका स्वागत किया था।

Indo-Pacific मिशन के तहत महत्वपूर्ण दौरा

प्रधानमंत्री मोदी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में 6 दिवसीय दौरे पर हैं। इंडोनेशिया के बाद वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। यह दौरा भारत-इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी का बयान

दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर मैं 6-8 जुलाई तक इंडोनेशिया जाऊंगा। 2018 में इंडोनेशिया के मेरे पहले दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने आपसी संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया था। हमारे आपसी संबंधों के बढ़ने के बाद यह मेरा पहला द्विपक्षीय दौरा होगा और राष्ट्रपति प्रबोवो के राजकीय दौरे के बाद होगा, जो 26 जनवरी, 2025 को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और जनसंपर्क बहुत मजबूत हैं। इस दौरे के दौरान वे भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता में प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जो भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। यह यात्रा आर्थिक, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

27 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

59 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...