पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के स्वतंत्रता सेनानी सैन मार्टिन को श्रद्धांजलि देकर की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचकर देश के स्वतंत्रता सेनानी जनरल जोसे डे सैन मार्टिन (Jose de San Martin) के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का तीसरा चरण है। मोनुमेंटो अल जनरल सैन मार्टिन अर्जेंटीना, चिली और पेरू को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान नेता सैन मार्टिन को समर्पित एक भव्य घुड़सवार की प्रतिमा है। यह स्मारक लैटिन अमेरिका की स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है और अर्जेंटीना के लिए गौरव का प्रतीक स्थल है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह श्रद्धांजलि भारत द्वारा विश्व के स्वतंत्रता सेनानियों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। इससे पहले पीएम मोदी शुक्रवार देर रात एजाइजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर द्विपक्षीय यात्रा पर आमंत्रित किया गया है। इस दौरान वे राष्ट्रपति माइली के साथ रक्षा, कृषि, खनिज, तेल व गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश और जन-से-जन संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

वहीं अर्जेंटीना पहुंचने के बाद भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का उनके होटल के बाहर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया गया और लोगों ने “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी भारतीय समुदाय से मिलकर भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “संस्कृति के जुड़ाव में दूरी कभी बाधा नहीं बनती! ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय द्वारा मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। हजारों किलोमीटर दूर होकर भी भारत की आत्मा हमारे प्रवासियों में जीवंत है।”

उन्होंने आगे लिखा, “ब्यूनस आयर्स में द्विपक्षीय यात्रा के लिए पहुंचा हूं, जो भारत-अर्जेंटीना संबंधों को और मजबूत करने पर केंद्रित होगी। राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात और गहन चर्चा को लेकर उत्साहित हूं।” इस दौरान भारतीय समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने पीएम मोदी की सांस्कृतिक और वैश्विक नेतृत्व को सराहा।-(ANI)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...