पीएम मोदी ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आए बदलावों को बताया महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को भारत के खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) क्षेत्र में हाल के वर्षों में आए जबरदस्त बदलावों की चर्चा की। उन्होंने इस सेक्टर की तेजी से हुई प्रगति और ग्रामीण विकास में इसके बढ़ते योगदान को खासतौर पर उजागर किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की एक पोस्ट को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। चिराग पासवान ने अपनी पोस्ट में इस क्षेत्र के गतिशील विकास और सरकार की योजनाओं के प्रभाव को दिखाया, जिससे ग्रामीण उद्यमियों को नई दिशा मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “केंद्रीय मंत्री @iChiragPaswan ने भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वर्षों में हुए अद्भुत परिवर्तन को उजागर किया है। यह एक ऐसा गतिशील दृष्टिकोण है जिसने ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त किया है।ज्ञानवर्धक लेख पर नजर डालें!”

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत का फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है। इसके पीछे सरकार की मजबूत नीतिगत सहायता, लक्षित निवेश, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने जैसी पहलें मुख्य भूमिका में रही हैं। इन प्रयासों ने न केवल उद्योग को गति दी है, बल्कि ग्रामीण भारत में उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर लाखों लोगों को आजीविका के नए अवसर भी दिए हैं। -(PIB)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...