Print

पीएम मोदी ने मॉरीशस में ‘ऐतिहासिक चुनावी जीत’ पर अपने ‘मित्र’ रामगुलाम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लेबर पार्टी के नेता और मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम को संसदीय चुनावों में उनकी जीत पर फोन कर बधाई दी। रविवार को मॉरीशस में मतदान हुआ था। उन्होंने निवर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को हराया है। 

पीएम मोदी ने डॉ. नवीन रामगुलाम को भारत आने का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपने बधाई संदेश में लिखा, “अपने दोस्त डॉ. नवीन रामगुलाम से गर्मजोशी से बातचीत की और उन्हें ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी। मैंने मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी सफलता की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया। हमारी विशेष और अनूठी साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तत्पर हूं।”

मॉरीशस के प्रति नई दिल्ली की अटूट प्रतिबद्धता

पिछले कई साल से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने मॉरीशस के साथ अपनी विशेष और स्थायी साझेदारी के प्रति नई दिल्ली की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने चुनाव में हार मान ली है। जगन्नाथ ने कहा कि उनका राजनीतिक गठबंधन बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है। वह साल 2017 से दो बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री रहे हैं।

डॉ. नवीन रामगुलाम तीसरी बार प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे

प्रविंद जगन्नाथ ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “एल एलायंस लेपेप एक बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश और जनता के लिए जो कर सकता था वह मैंने किया है। लोगों ने दूसरी सरकार चुनने का फैसला किया है। मैं देश को शुभकामनाएं देता हूं।” विपक्षी नेता डॉ. नवीन रामगुलाम अपने गठबंधन अलायंस ऑफ चेंज के प्रमुख के रूप में तीसरी बार कार्यभार संभालेंगे।

आईएएनएस

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...