Print

पैतोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैतोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में संस्कृति, सभ्यता और जनसंपर्कों की नींव पर आधारित संबंधों की एक ऐतिहासिक विरासत है।

37 वर्षीय पैतोंगटार्न सबसे कम उम्र की थाई प्रधानमंत्री बनीं

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन की बेटी पैतोंगटार्न शिनावात्रा को आज सुबह फेउ थाई पार्टी मुख्यालय में थाईलैंड के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने का शाही आदेश मिला है। 37 वर्षीय पैतोंगटार्न इतिहास में सबसे कम उम्र की थाई प्रधानमंत्री हैं और अपनी आंटी यिंगलक शिनावात्रा के बाद दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Abu Dhabi to Bengaluru

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच भारतीयों की वापसी, बेंगलुरु उतरी एतिहाद की फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी से बेंगलुरु आ रही एतिहाद एयरवेज की उड़ान ईवाई-262 शनिवा...

13/03/26 | 10:37 pm

बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईरान के राजदूत का बड़ा बयान, कहा-होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा ईरान

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के ...