20/05/24 | 8:42 pm | road accident

Print

छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में मजदूरों के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास एक पिकअप ट्रक के खाई में गिरने से 18 मजदूरों की मौत के बाद शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।”

उन्होंने आगे कहा, ”इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है। तेंदू पत्ता इकट्ठा कर पिकअप ट्रक से लौट रहे करीब 25 मजदूर खाई में गिर गए। ताजा जानकारी में अभिषेक कवर्धा एसपी पल्लव ने बताया कि कवर्धा इलाके के पास एक पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। इससे पहले कवर्धा एसपी ने कहा था कि 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 14 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शोक जताया

घटना के बाद, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पहले संवेदना व्यक्त किया और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्य सरकार की देखरेख में, स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने में लगा हुआ है। पीड़ितों को अविलंब मुआवजा दिया जाए।

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...