पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दीपावली पर फोन करने और शुभकामना देने के लिए जताया आभार 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दीपावली पर भेजे गए बधाई संदेश के लिए उनका आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो महान लोकतंत्र (भारत और अमेरिका) विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें। साथ ही दोनों देश आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।

https://x.com/narendramodi/status/1980826742379184347

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया पोस्ट 

प्रधानमंत्री मोदी ने यह उद्गार आज सुबह एक्स पोस्ट पर व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, ”राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।” (इनपुट-एजेंसी)

 
 

RELATED ARTICLES