Print

रूस के राष्ट्रपति आवास पर हमले की खबरों पर पीएम मोदी की चिंता, शांति के लिए कूटनीति पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चल रहे राजनयिक प्रयास ही हिंसा को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी तरीका हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे शांति की दिशा में हो रहे प्रयासों पर ध्यान बनाए रखें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे इन प्रयासों को नुकसान पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने दोहराया कि संवाद और कूटनीति के जरिए ही तनाव कम किया जा सकता है और शांति की राह आगे बढ़ाई जा सकती है।

इनपुट- (PIB)

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Israel

इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को इजरायल में नई सरकार के गठन और भारत के साथ र‍िश्‍ते पर बात की। ...

4 hours ago | bilateral cooperation

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के राजदूत से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजद...