Print

नांदेड़ दुर्घटना में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी नांदेड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हैं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए

पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के निकटतम परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, दुर्घटना में घायल लोगों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पीएमओ ने साझा किया संदेश

पीएमओ की ओर से ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में कहा गया, “महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” (इनपुट: पीआईबी)