पीएम मोदी ने गीता जयंती की दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘गीता के दिव्य श्लोक निष्काम कर्म के लिए करते रहेंगे प्रेरित’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गीता जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कर्तव्य पालन के अनमोल संदेशों से सुशोभित है यह दिव्य ग्रंथ

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशभर के मेरे परिवारजन को श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण से जुड़े पावन दिवस ‘गीता जयंती’ की ढेर सारी शुभकामनाएं। कर्तव्य पालन के अनमोल संदेशों से सुशोभित यह दिव्य ग्रंथ भारतीय पारिवारिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन में अत्यंत विशिष्ट स्थान रखता है। इसके दिव्य श्लोक हर पीढ़ी को निष्काम कर्म के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जय श्रीकृष्ण।”

गीता मानवता को अनंत काल तक सत्य, करुणा और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी को श्रीमद्भगवद्गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त गीता का ज्ञान योग, कर्म, भक्ति और ध्यान का संतुलन साधते हुए मानव जीवन को सही दिशा देने वाला तथा हर परिस्थिति में सशक्त बनाने वाला पवित्र उपदेश है। यह ग्रंथ मानवता को अनंत काल तक सत्य, करुणा और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

गीता के अमृत-तत्वों को अपने जीवन, कर्म और आचरण में आत्मसात करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लिखा, “गीताशास्त्रमिदं पुण्यं यः पठेत्प्रयतः पुमान्। विष्णोः पदमवाप्नोति भयशोकादिवर्जितः॥ आप सभी को श्रीमद्भगवद्गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने चराचर जगत के कल्याण हेतु भक्ति योग, ज्ञान योग और कर्म योग के अद्वितीय संगम से सम्पन्न श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश स्वरूप में विश्व को अनंत प्रकाश प्रदान किया। आइए, हम सभी गीता के अमृत-तत्वों को अपने जीवन, कर्म और आचरण में आत्मसात करते हुए समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व में शांति व सद्भाव के लिए अग्रसर हों।”

श्रीमद्भगवद्गीता जीवन का सार, धर्म का आधार और कर्म का मार्गदर्शन है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “श्रीमद्भगवद्गीता जीवन का सार, धर्म का आधार और कर्म का मार्गदर्शन है। गीता जयंती के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु जनों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर गीता के संदेश ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ को जीवन में उतारें। जय श्रीकृष्ण।”

भगवान श्रीकृष्ण का यह अमूल्य उपहार संपूर्ण सृष्टि को साहस, विवेक और समत्व का मार्ग प्रदान करता है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘गीता जयंती’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मानव जीवन को धर्म, कर्तव्य और सत्य के प्रकाश से भर देने वाली श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानव मन को दिशा देने वाला दिव्य उपदेश है। भगवान श्रीकृष्ण का यह अमूल्य उपहार संपूर्ण सृष्टि को साहस, विवेक और समत्व का मार्ग प्रदान करता है- एक ऐसा मार्ग जो हर युग में प्रासंगिक है। यह पावन दिवस हम सभी को कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहे। जय श्रीकृष्ण।” (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...