पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं चेटी चंड और साजिबू चेराओबा की शुभकामनाएं

देश में विभिन्न समुदायों के प्रमुख त्योहारों के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने चेटी चंड और साजिबू चेराओबा के अवसर पर एकता और सकारात्मकता का संदेश दिया।

पीएम मोदी ने चेटी चंड के अवसर पर दिया यह संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने चेटी चंड के अवसर पर अपने संदेश में कहा, “इस पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहे, यही प्रार्थना है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र त्योहार समाज में खुशियां लाए, लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करे और एकता की भावना को और मजबूत बनाए। उन्होंने भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहने की कामना करते हुए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

https://x.com/narendramodi/status/2034454576984891471?s=20

चेटी चंड सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार

चेटी चंड सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे उनके नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि झूलेलाल भगवान वरुण के अवतार हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, एकता, और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

इसी के साथ पीएम मोदी ने साजिबू चेराओबा के मौके पर भी लोगों की दी बधाई

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साजिबू चेराओबा के मौके पर भी लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “सभी को साजिबू चेराओबा की शुभकामनाएं। नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए।” उन्होंने प्रार्थना की कि हर जगह आशा और सकारात्मकता का माहौल बना रहे।

साजिबू चेराओबा मणिपुर का पारंपरिक चंद्र नववर्ष 

साजिबू चेराओबा मणिपुर का पारंपरिक चंद्र नववर्ष है, जिसे मुख्य रूप से मैतेई समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में मनाया जाता है और नए साल की शुरुआत, खुशियों और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का प्रतीक है।

https://x.com/narendramodi/status/2034455244680421416?s=20

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संदेश में कहा, “आप सभी को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...