बिहार के गया में पीएम मोदी ने 16 हजार लाभार्थियों को कराया गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रस्तावित गयाजी दौरे के दौरान शुक्रवार को “प्रधानमंत्री आवास योजना” ग्रामीण और शहरी के लगभग 16 हजार लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया। इनमें से कुछ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से नए घर की चाबियां मंच से सौंपी। साथ ही 13 हजार करोड़ की रेल, सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आवास और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास किया। 

गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को किया रवाना

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें रेल, सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आवास और जलापूर्ति से जुड़ीं योजनाएं शामिल हैं।

बेगूसराय में सिक्स लेन ब्रिज का किया उद्घाटन

बिहार को मिले 13 हजार करोड़ की सौगात में बेगूसराय में सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन, बक्सर में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 (एनएच-31) का बख्तियारपुर से मोकामा क्षेत्र 4 लेन पथ शामिल है।

इन सबके अलावा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मुंगेर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज नेटवर्क योजना, औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजना, गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16000 लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी हैं। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...