पीएम मोदी ने भारत-साइप्रस रिश्तों को दी नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी पर लगी मुहर

साइप्रस के राष्ट्रपति महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण समझौतों और घोषणाओं पर सहमति जताई। भारत और साइप्रस ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करने के साथ रक्षा, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति, डिजिटल प्रौद्योगिकी और समुद्री सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने का फैसला किया।

आतंकवाद रोधी और रक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की स्थापना पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा 2026-2031 की अवधि के लिए भारत और साइप्रस के बीच रक्षा सहयोग का रोडमैप भी घोषित किया गया। खोज एवं बचाव (एसएआर) मामलों में सहयोग के लिए साइप्रस के लारनाका संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र और भारत के रक्षा मंत्रालय के बीच तकनीकी व्यवस्था पर भी सहमति बनी।

शिक्षा, संस्कृति और कूटनीतिक प्रशिक्षण में सहयोग

भारत के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और साइप्रस की राजनयिक अकादमी के बीच राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं भारत के शिक्षा मंत्रालय और साइप्रस के शिक्षा, खेल एवं युवा मंत्रालय के बीच उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर भी समझौता हुआ। दोनों देशों ने 2026-2030 की अवधि के लिए सांस्कृतिक सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

नवाचार, डिजिटल तकनीक और साइबर सुरक्षा पर फोकस

साइप्रस के अनुसंधान, नवाचार एवं डिजिटल नीति उप मंत्रालय और भारत के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन हुआ। साथ ही दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा संवाद की स्थापना की भी घोषणा की।

हिंद-प्रशांत पहल और समुद्री सहयोग में साइप्रस की भागीदारी

साइप्रस ने “व्यापार, संपर्क और समुद्री परिवहन” स्तंभ के तहत हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा भारत और साइप्रस के बीच वाणिज्य दूतावास (कांसुलर) संवाद की स्थापना पर भी सहमति बनी।

भारत-साइप्रस अंतरिक्ष दिवस और व्यापार केंद्र की घोषणा

दोनों देशों ने 18 मई 2026 को पहले भारत-साइप्रस अंतरिक्ष दिवस के आयोजन की घोषणा की। वहीं साइप्रस ने मुंबई में साइप्रस व्यापार केंद्र खोलने के अपने इरादे की भी घोषणा की। इसके साथ ही भारत की ओर से “भारत स्वास्थ्य पहल” के तहत बीएचआईएसएम क्यूब साइप्रस को उपहार स्वरूप दिए जाने की घोषणा भी की गई। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...